न्यूजीलैंड- के सबसे बड़े ऑनलाइन मार्केटप्लेस ‘ट्रेडमी’ में फ्लेट में साथ रहने के लिए ‘‘फ्लैटमेट’’ के मकसद से एक विज्ञापन दिया गया जिसमें ‘भारतीय या एशियाई नहीं’ की बात की गई है। इसको लेकर यहां के भारतीय समुदाय में आक्रोश पैदा हो गया है। क्राइसचर्च शहर के रहने वाले एक व्यक्ति ने एक सप्ताह पहले यह विज्ञापन पोस्ट किया। इस विज्ञापन को सैकड़ों लोगों ने देखा। इस व्यक्ति का नाम एलिस्टर बताया गया है। विवाद खड़ा होने के बाद इस व्यक्ति ने विज्ञापन हटा लिया है। इस व्यक्ति ने कहा कि वह नस्लभेदी नहीं है, ‘लेकिन वह एेसे लोगों के साथ नहीं रहना चाहता जो हर रात करी बनाएं या फिर अच्छी तरह अंग्रेजी नहीं बोल सके।’
एलिस्टर ने कहा, ‘‘मेरा ईमानदार जवाब यह है कि इनमें से ज्यादातर लोग अच्छी तरह अंग्रेजी नहीं बोल पाते और अतीत में भी संवाद को लेकर मेरी समस्या रही है। कई बार मैंने उनको समझाया कि वे गलत कर रहे हैं लेकिन वो नहीं समझ पाए।’’ इस विज्ञापन को लेकर भारतीय समुदाय के लोगों ने कड़ी आपत्ति जताई है।
भारतीय नहीं-वाले फ्लैटमेट के विज्ञापन से आक्रोश
NEWS AND ENTERTAINMENT SITE
0 comments
Write Down Your Responses