भज्जी- की शादी के रिसेप्शन पर आयेंगी बड़ी-बड़ी हस्तियां

नई दिल्ली- भारतीय क्रिकेट टीम के गेंदबाज हरभजन सिंह और अभिनेत्री गीता बसरा दोनों शादी के पवित्र बंधन में बंध गए है, और भज्जी और गीता की शादी का रिसेप्शन आज शाम होगा। शादी का रिसेप्शन दिल्ली के ताज होटल में होगा. इस शुभ मौके पर बड़ी-बड़ी हस्तिया शिरकत करेगी। उनकी रिसेप्शन में विराट कोहली, युवराज सिंह और एमएस. धोनी जैसे क्रिकेटर्स के साथ-साथ अंबानी फैमिली और प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी तक शामिल होने की संभावना है। भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने हरभजन सिंह को शादी की शुभकामनाएं देते हुए एक फोटो अपने इंस्टग्राम अकाउंट पर साझा किया है। भज्जी और गीता की शादी उनके गृह नगर जालंधर में 29 अक्टूबर को हो गई थी। मिली जानकारी के अनुसार हरभजन और गीता की शादी में करीब एक हजार से अधिक मेहमान आने की संभावना बनी हुई है। मेहमानो की सूचि में महेंद्र सिंह धोनी, युवराज सिंह, विराट कोहली, वीरेंद्र सहवाग और कई साथी क्रिकेटर्स के अलावा राहुल गांधी, नरेंद्र मोदी, शाहरुख खान, प्रियंका चोपड़ा, अमिताभ बच्चन, अंबानी फैमिली शिरकत करेगी। 

,

0 comments

Write Down Your Responses

NEWS AND ENTERTAINMENT SITE