ससुर, जेठ और देवर एक साल से कर रहे थे महिला से रेप
अमझेरा- थाना अंतर्गत ग्राम गुनियारा में एक महिला के साथ उसके ससुर, जेठ और देवर द्वारा रेप करने का मामला सामने आया है। अमझेरा थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई गई है और पुलिस इस मामले की जांच शुरू कर दी है।जानकारी के मुताबिक करीब एक साथ पहले महिला का विवाह गुनियारी गांव में हुआ था। विवाह के 15 दिन बाद ही ससुर, जेठ और देवर ने उसके साथ रेप किया। इसके बाद वे लगातार उससे रेप करते रहे। जब भी महिला ने विरोध करने की कोशिश की तो उसकी सास ने दरवाजा बंद कर उसे जान से मारने की धमकी दी।कुछ दिनों पहले उसके पति ने उसे जलाने की कोशिश की। महिला ने आरोप लगाया है कि उसके पति ने उसे धमकी देते हुए कहा कि हम तुझे पैसे देकर लाए हैं, अब जो चाहे वो करेंगे। इसके बाद महिला अपनी मां के घर चली गई। कुछ दिन वहां मायके में ठहरने के बाद जब उसकी मां ने उसे ससुराल जाने को कहा तब उसने अपनी साथ बीती सारी बातें बताई।वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करे
0 comments
Write Down Your Responses