व्हाइट हाउस- की दीवार फांदकर घुसने वाला शख्स गिरफ्तार

वाशिंगटन- दुनिया के सर्वाधिक सुरक्षित माने जाने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति के आवास व्हाइट हाउस की दीवार फांदने वाले एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है। आपको बता दें कि जिस समय इस शख्स ने दीवार फांदकर अंदर जाने की कोशिश की, उस समय अमेरिका का प्रथम परिवार अंदर 'थैंक्सगिविंग डे का जश्न मना रहा था। इस घटना के बाद व्हाइट हाउस की दीवारों और द्वारों को अस्थायी तौर पर बंद कर दिया गया है। इस व्यक्ति की पहचान जोसेफ केप्युटो के रूप में हुई है। जैसे ही जोसेफ ने उच्च सुरक्षा वाले इस परिसर में दीवार लांघी, उसके तुरंत बाद ही यूएस सीक्रेट सर्विस के लोगों ने इसे पकड़ लिया। जोसेफ के खिलाफ कई आपराधिक मामले लंबित हैं। सीक्रेट सर्विस ने एक बयान में कहा, 'दोपहर दो बजकर 45 मिनट पर जोसेफ केप्युटो व्हाइट हाउस परिसर की उत्तरी दीवार और द्वार फांद गया। इस द्वार के पार का रास्ता नॉर्थ ग्राउंड्स की ओर जाता है। केप्युटो को तत्काल पकड़ लिया गया है और हिरासत में ले लिया गया है।'बयान में कहा गया, 'इस समय केप्युटो पर कई आपराधिक आरोप लंबित हैं। उत्तरी और दक्षिणी फेंस लाइनों को अस्थायी तौर पर बंद कर दिया गया है।'वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करे

,

0 comments

Write Down Your Responses

NEWS AND ENTERTAINMENT SITE